भाकियू उगराहां ने कुर्की का किया विरोध
बेनड़ा (संगरूर) किसान यूनियन ने जमीन की कुर्की का विरोध किया।
जेएनएन, बेनड़ा (संगरूर) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लाक धूरी द्वारा सोमवार को गांव ककड़वाल में ब्लाक नेता राम सिंह कक्कड़वाल के नेतृत्व में गांव के मिस्त्री बलजिदर सिंह उर्फ काका सिंह की वर्कशॉप, आटा चक्की व घर की कुर्की को रोकने के लिए धरना लगाया गया। भाकियू उगराहां के ब्लाक प्रैस सचिव मनजीत सिंह जहांगीर ने बताया कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने मतदान से पहले कर्ज कुर्की खत्म करने व किसानों को फसल की पूरी रकम देने का वादा किया था, परन्तु आज कर्जे के कारण आए दिन किसान-मजदूर सरकार की वादाखिलाफी से परेशान होकर आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। आये दिन किसानों की जमीनों व मकानों की कुर्कियां हो रही हैं। आज बैंक द्वारा उक्त मिस्त्री की वर्कशॉप इत्यादि कुर्की रखी गई थी, लेकिन धरने के कारण अधिकारी कुर्की करने नहीं पहुंचे। इस मौके ब्लाक नेता दर्शन सिंह किला हकीमा, जसपाल सिंह पेधनी कला, गुरजंट सिंह पेधनी कला, गुरदेव सिंह लड्डा, बलौर सिंह ककड़वाल, हाकम सिंह पेधनी, महेंद्र सिंह भसौड़, प्यारा सिंह सारों, महेंद्र सिंह बुगरा, जगरूप सिंह बालियां, लाल सिंह ककड़वाल और गुरहंस सिंह धांदरा आदि उपस्थित थे।