कृषि सुधार कानूनों से किसानों की आमदन होगी दुगनी : दियोल
संवाद सहयोगी मालेरकोटला (संगरूर) भारतीय जनता पार्टी जिला संगरूर की बैठक जिला प्रधान ने की।
संवाद सहयोगी, मालेरकोटला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी जिला संगरूर की बैठक जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल की प्रधानगी में हुई। बैठक में राज्य के उप प्रधान व जिला प्रभारी अर्चना दत्त ने विशेष तौर पर शिरकत की। विभिन्न ब्लाकों से मंडल प्रधानों ने अपनी कारगुजारी की रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी अर्चना दत्त व प्रधान दियोल ने कहा कि खेती सुधार कानूनों के मुद्दे पर दूसरी पार्टियां अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रही हैं। केंद्र सरकार कई बार किसानों को स्पष्ट कर चुकी है कि एमएसपी पर पहले की तरह खरीद जारी रहेगी व मंडियों को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।
पंजाब में आ रही आगामी नगर कौंसिल चुनाव हेतु बताया कि भाजपा इन चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी जिसके लिए निचले स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। देश में दस हजार किसान उत्पादक समूह बनाए जा रहे हैं। किसान अपनी फसल का सौदा केवल अपने ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के लाइसेंस धारक व्यापारियों से भी कर सकेंगे। दीपक जैन ने कहा कि मोदी सरकार पहले दिन से किसान हितैषी है। जिसका मकसद 2022 तक किसानों की आमदन को दोगुना करना है। इसके अलावा किसान अपना कंट्रैक्ट कंपनी से किसी भी समय रद्द कर सकता है। जबकि कंपनी के पास कंट्रैक्ट रद करने का कोई अधिकार नहीं होगा। दीपक जैन ने भाजपा नेताओं पर हुए हमले की निदा की। इस मौके मंडल प्रधान दविदर बॉबी, अरुण आर्या, रोमी गोयल, सचिन भारद्वाज, विजय सिगला, विनीत वोहरा महासचिव, अवतार सिंह, गुरमीत लसोई, जिला नेता अंकू जख्मी, कमलजीत गर्ग, जिला किसान मोर्चा प्रधान अमरिदर सिंह, मीना खोखर जिला प्रधान महिला संगरूर, नीरू तुली, रीना जोशी, सुरेश शर्मा, पुनीत बांसल, जिला ओबीसी प्रधान गौरव धीमान आदि उपस्थित थे।