जमीन की कुर्की रुकवाने के लिए किसानों लगाया धरना
अमरगढ़ (संगरूर) किसान कुर्की के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता ने धरना लगाया।
जेएनएन, अमरगढ़ (संगरूर)
किसान की जमीन की कुर्की के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) द्वारा ब्लॉक प्रधान बरजिदर सिंह हथन की अगुआई में गांव सदोपुर में किसानों ने धरना लगाया गया। बरजिदर सिंह हथन व सरबजीत सिंह भुरथला ने कहा की किसान चंद सिंह की एक बीघा जमीन की पहले दो मार्च को कुर्की कर वारंट कब्जा किया जाना था, जिसके खिलाफ संगठन द्वारा धरना लगा कर विरोध किया गया था। वीरवार को फिर किसान चंद सिंह की जमीन कि नीलामी के लिए अधिकारी आने थे, जिसकी भनक यूनियन कार्यकर्ताओं को लगा तो भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की समूची ब्लाक टीम द्वारा नीलामी वारंट व कब्जा रोकने के लिए धरना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगरहां किसी भी किसान, मजदूर की जमीन कुर्की, नीलामी व कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित काले कानूनों के खिलाफ लुधियाना में राज्य स्तरीय प्रदर्शन में सभी को शामिल होने की अपील की। धरने में कुलदीप सिंह झनेर, होशियार सिंह, अमरजीत सिंह धलेर, मान सिंह सदोपुर, गुरप्रीत सिंह चांगली, कुलविदर सिंह भूदन, राजिदर सिंह भोगीवाल, शेर सिंह उपस्थित थे।