कुर्की करने पहुंचे नायब तहसीलदार को घेरा, बैरंग लौटे
भवानीगढ़ (संगरूर) सब डिवीजन भवानीगढ़ के नजदीकी गांव पन्नवा में एक किसान की जमीन की कुर्की करने पहुेच कर्मजीत सिंह खटड़ा नायब तहसीलदार भवानीगढ़ का भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेतृत्व में किसानों ने घेराव किया। इसकी वजह से माल अधिकारी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। गांव पन्नवा के किसान राज कुमार निवासी भवानीगढ़ ने एक व्यक्ति से कर्ज लिया था लेकिन कर्ज वापस न करने की सूरत में अदालत में केस कर दिया गया।
जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर) :
सब डिवीजन भवानीगढ़ के नजदीक गांव पन्नवा में एक किसान की जमीन की कुर्की करने पहुंचे कर्मजीत सिंह खटड़ा नायब तहसीलदार भवानीगढ़ का भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेतृत्व में किसानों ने घेराव किया। इसकी वजह से माल अधिकारी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। गांव पन्नवा के किसान राज कुमार निवासी भवानीगढ़ ने एक व्यक्ति से कर्ज लिया था, लेकिन कर्ज वापस न करने की सूरत में अदालत में केस कर दिया गया। इस दौरान किसान राज कुमार की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। अदालत के आदेश पर तहसीलदार किसान की जमीन की कुर्की करने गए थे, जिस पर यूनियन के ब्लॉक सीनियर उपप्रधान मनजीत सिंह घराचों, गमदूर सिंह दिलयागढ़, जोगिदर सिंह आलोअर्ख, निर्भय सिंह, सुखविदर सिंह, कमल पन्ना उपप्रधान, हाकम सिंह, सुरिदर सिंह द्वारा माल अधिकारी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान व मजदूर की कुर्की नहीं होने दी जाएगी। नायब तहसीलदार कर्मजीत सिंह ने कहा कि वह अदालत के आदेश पर किसान की जमीन कुर्क करने गए थे, लेकिन यूनियन के विरोध को देखते हुए वापस लौट आए। अदालत के आदेश को लागू करने के लिए वह दोबारा पुलिस के साथ गांव जाएंगे।