कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
पंजाब में आर्थिक तंगी व कर्जे में डुबे किसानों द्वारा आत्महत्याओं का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।
जेएनएन, शेरपुर (संगरूर) : ब्लॉक शेरपुर के गांव रूड़गड़ में कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली है।़
राजपाल सिंह (52) पुत्र प्यारा सिंह आर्थिक तंगी व अपने सिर पर चढे कर्जे के कारण परेशान रहता था। कर्जे की परेशानी कारण उसने शनिवार को कोई जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मामले संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के बेटे संदीप सिंह निवासी रूड़गड़ ने कहा कि उसका पिता ढाई एकड़ जमीन पर खेती करके उनके परिवार का पालन कर रहा था। उनके परिवार पर विभिन्न बैंकों का 18 लाख रुपये का कर्जा था। इसी वजह से उसके पिता परेशान ही रहते थे। ़
इसी परेशानी में उन्होंने कोई जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या की। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। समूह ग्राम पंचायत ने मांग की कि परिवार को मुआवजा दिया जाए व कर्जा माफ किया जाए। उधर, शेरपुर पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।