Move to Jagran APP

किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं होने देंगे: ढींडसा

भारतीय जनता पार्टी मंडल मूनक की अहम बैठक हुई। मंडल के सभी अधिकारी प्रदेश से लेकर मंडल जिला स्तर समेत शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:18 PM (IST)
किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं होने देंगे: ढींडसा
किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं होने देंगे: ढींडसा

संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर)

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी मंडल मूनक की अहम बैठक हुई। मंडल के सभी अधिकारी प्रदेश से लेकर मंडल जिला स्तर समेत शामिल हुए। विशेष तौर पर पहुंचे शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के परमिदर सिंह ढींडसा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करने की जरूरत है। उन्हें कभी भी निराश नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सुरेश राठी ने परमिदर सिंह ढींडसा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। मंडल मूनक के इंचार्ज जसवीर सिंह जस्सी ने मंडल अध्यक्ष का धन्यवाद करते सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में अपनी ड्यूटी निभाने को कहा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पंजाब के प्रदेश सचिव ज्ञान चंद सैनी ने कहा है कि वह ओबीसी समाज के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां घर-घर लेकर जाएंगे। जिला संगरूर टू के सचिव जय भगवान सिगला, राजकुमार सैनी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जोधा सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनदीप शर्मा, यूथ सचिव बलजीत सिंह मेंबर पंचायत समिति, बलजिदर सिंह शेरगढ़, फौजी सिंह, निशान सिंह, मकोड साहब मनमोहन सिंह, सोनू मंडल सचिव जस्सी धरमगढ़, लीगल सेल के अध्यक्ष विकास कुमार, हरदीप शर्मा, डॉक्टर सुखचैन सैनी, प्रवीण कुमार, शर्मा बूथ नंबर 9 से काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.