दीपक बने म्यूनिसिपल कर्मचारी यूनियन के प्रधान
मालेरकोटला संगरूर स्थानीय म्यूनिसिपल कर्मचारी यूनियन का चुनाव कर्म चंद व महिदर सिंह की अगुआई में करवाई गई। जिसमें दीपक कुमार को आगामी पांच वर्षों के लिए यूनियन का प्रधान चुना गया। इसके अलावा अजहर अली खान को महासचिव व अबदुल रशीद को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जेएनएन, मालेरकोटला (संगरूर) : स्थानीय म्यूनिसिपल कर्मचारी यूनियन का चुनाव कर्म चंद व महिदर सिंह की अगुआई में करवाई गई। इसमें दीपक कुमार को आगामी पांच वर्षों के लिए यूनियन का प्रधान चुना गया। इसके अलावा अजहर अली खान को महासचिव व अबदुल रशीद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कर्म चंद को सरपरस्त, फैसल सुल्तान को उपप्रधान, जगत सिंह ठाकुर को प्रेस सचिव, गुरजंट सिंह को संयुक्त सचिव, महिदर सिंह को सलाहकार, मोहम्मद आदिल, शिल्पा गुप्ता, मोहम्मद निसार, सुरजीत सिंह को कार्यकारी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर नए चुने प्रधान दीपक कुमार ने सभी का धन्यवाद करते विश्वास दिलाया कि वह यूनियन प्रति अपनी जिम्मेवारियों को तनदेही से निभाएंगे।