Move to Jagran APP

दलित वेलफेयर संगठन ने दो लड़कियों की शादी करवाई

संगरूर भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में दलित वेलफेयर संगठन ने दो लड़कियो की शादी करवाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:20 PM (IST)
दलित वेलफेयर संगठन ने दो लड़कियों की शादी करवाई
दलित वेलफेयर संगठन ने दो लड़कियों की शादी करवाई

जागरण संवाददाता, संगरूर : भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में दलित वेलफेयर संगठन द्वारा दो गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवाई गई। शादी समागम में अनुसूचित जाति राज्य कमिशन पंजाब की सदस्य पूनम कांगड़ा ने खास तौर पर शिरकत की। समागम में पूनम कांगड़ा ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा समाज सेवा के कार्य करते हुए गरीब लड़कियों की शादी करना एक पुण्य का काम है। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर ऐसे कार्य करना बेहद अच्छी बात है। संगठन के प्रांतीय प्रधान दर्शन कांगड़ा ने कहा कि लड़कियों के शादी समागम पर सारा खर्चा संगठन द्वारा ही किया गया है व पहले भी संगठन समाज भलाई के ऐसे कार्य करता ही रहता है। उन्होंने समागम में सहयोग देने वाले सहयोगियों का भी धन्यवाद किया।

loksabha election banner

इस मौके पर जगसीर सिंह, मलकीत सिंह, हैपी हीरा, साजन कांगड़ा, अश्विनी कुमार, हरप्रीत सिंह चौैहान, सुखदीप सिंह सरपंच, हरप्रीत सिंह चौहान के अतिरिक्त अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.