अमरगढ़ में खेल स्टेडियम बनाने के ऐलान का स्वागत
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पेश किए बजट में अमरगढ़ हलके के लिए खेल स्टेडियम बनाने के ऐलान पर कांग्रेस नेता प्रितपाल कौर बडला ने सरकार का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है।
संवाद सहयोगी, संगरूर
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पेश किए बजट में अमरगढ़ हलके के लिए खेल स्टेडियम बनाने के ऐलान पर कांग्रेस नेता प्रितपाल कौर बडला ने सरकार का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि किसान व पानी के रक्षक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व खेल मंत्री गुरमीत सिंह राणा ने उनकी मांग पूरी कर दी है। अब अमरगढ़ निवासियों को आधुनिक खेल स्टेडियम की सौगात मिलेगी। देहाती हलका होने से अमरगढ़ के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा नहीं मिल रही थी। अकाली सरकार ने अपने कार्यकाल में हलके में खेल स्तर सुधारने हेतु कोई प्रयास नहीं किए। अब कांग्रेस सरकार ने खिलाड़ियों की तरक्की व खेल को प्रोत्साहित करने हेतु अमरगढ़ में खेल स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है। इस मौके पर महंत बलदेव सिंह, गुरकीरत सिंह, कृष्ण सिंह, जतिदर सिंह, प्रवीन कांगड़ा, रखविदर सिंह आदि उपस्थित थे।