बकरी को लेकर दो पक्षों में विवाद, मामला दर्ज
संवाद सहयोगी संगरूर इंसान द्वारा एक दूसरे को अपशब्द बोलने के कारण लड़ाई झगड़े को लेकर केस दर्ज।
संवाद सहयोगी, संगरूर :
इंसान द्वारा एक दूसरे को अपशब्द बोलने के कारण लड़ाई झगड़े के मामले तो हर दिन सामने आते हैं, लेकिन बुधवार को तीन व्यक्तियों में बकरियों को बुरा भला कहने के कारण विवाद छिड़ गया। बकरियों को अबशब्द कहने के कारण शुरू हुआ विवाद थाने जा पहुंचा। पुलिस ने बकरी पालने वाले के बयान के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लोंगोवाल के रत्ताके गांव में रहने वाले नाजर सिंह ने बताया कि अमृत सिंह व मुख्तियार सिंह उसकी बकरियों को अक्सर अपशब्द बोलते रहते थे। वह उन्हें ऐसा करने से रोकता था। 23 सितंबर को वह अपने घर के बरामदे में बैठा था। अचानक अमृत सिंह व मुख्तियार सिंह ने आकर उसपर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने नाजर सिंह के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।