निरंकारी वर्करों ने की स्टेशन की सफाई
धूरी (संगरूर) संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के सैकड़ों वर्करों द्वारा गांधी जयंती पर सर्फाइ अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 05:02 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 05:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)
संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के सैकड़ों वर्करों द्वारा गांधी जयंती पर शहर में सफाई अभियान चलाकर पौधे लगाने संबंधी लोगों को जागरूक किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता गुरमीत सिंह ने बताया कि देश भर में जहां निरंकारी वर्करों द्वारा 366 रेलवे स्टेशनों की सफाई की है। वहीं गांधी जयंती पर देश के सरकारी अस्पतालों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया है। सर्फाइ अभियान दौरान वर्करों ने धूरी के राम बाग के नजदीकी सड़कों की सफाई की। मौके पर नगर परिषद धूरी के प्रधान संदीप तायल द्वारा संस्था के प्रयास की प्रशंसा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें