दर्जा चार मुलाजिमों ने मांगों को लेकर लगाया धरना
संगरूर दी क्लास फोर गवनमेंट इंप्लाइज यूनियन द्वारा सिविल अस्पताल संगरूर के खिलाफ किए प्रदर्शन।
संवाद सूत्र, संगरूर : दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन द्वारा सिविल अस्पताल संगरूर के एसएमओ कार्याल्य समक्ष धरना दिया गया। यूनियन के जिला प्रधान मेला सिंह पुन्नावाल ने मांग की कि सिविल अस्पताल में किए नाजायज कब्जे को तुरंत हटाया जाए। कमरे को खाली करवाकर अस्पताल के कर्मचारियों के हवाले किया जाए। एसडीएम व पुलिस प्रशासन द्वारा जत्थेबंदी से बैठक कर विश्वास दिलाया कि नाजायज कब्जा व ठेकेदार के अंडर काम करते कर्मचारियों की समस्या का हल एक सप्ताह में कर दिया जाएगा, जिसके बाद जत्थेबंदी की ओर से धरना समाप्त किया गया। इसके अलावा ठेकेदारी सिस्टम खत्म कर नियमित भर्ती करने, पे कमिशन रिपोर्ट जल्द देने, डीए की किश्ते लागू करने, 2004 के बाद भर्ती किए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। इस मौके पर मेला सिंह जिला प्रधान, जनरल सचिव अमरजीत सिंह, रमेश कुमार सीनियर मीत प्रधान, बिक्कर सिंह सीबीया, विजय कुमार आदि मौजूद थे।