Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर पांच प्यारों की अगुआई में निकाला नगर कीर्तन

श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया। इससे पहले मुख्य ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह द्वारा अरदास की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 05:23 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर पांच प्यारों की अगुआई में निकाला नगर कीर्तन
प्रकाश पर्व पर पांच प्यारों की अगुआई में निकाला नगर कीर्तन

जागरण टीम, संगरूर : श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया। इससे पहले मुख्य ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह द्वारा अरदास की गई। इसके बाद नगारे की चोट पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बीड़ को पालकी साहिब में सुशोभित किया गया।

prime article banner

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतपाल सिंह, कर्मजीत सिंह, जरनैल सिंह, सुखपाल सिंह द्वारा नगर कीर्तन का नेतृत्व किया गया। साथ में संगत नंगे पांव झाड़ू लगाते हुए शबद गायन कर रही थीं। पालकी साहिब के आगे नौजवान जल छिड़क रहे थे। ट्रैक्टर ट्रालियों में कीर्तन जत्थे हजूरी रागी प्रीतम सिंह, जसप्रीत सिंह द्वारा धन गुरु नानक, कल तारण गुरु नानक आया, आदि मधुर शबद गाकर गुरु यश का गायन किया। गुरु तेग बहादुर गतका अखाड़ा के कलाकारों द्वारा गतके के जोहर दिखाए। सुरिदरपाल सिदकी, हरविदर सिंह, चरनजीत सिंह, सुरिदर कौर, निशा आदि द्वारा संगीत रूप में शबद गायन किए गए।

नगर कीर्तन सदर बाजार, सुनामी गेट, प्रेम बस्ती रोड, धूरी गेट, क्लब रोड आदि से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में जाकर समाप्त हुआ। इस मौके श्री सुखमनी साहिब सोसायटी, श्री गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्कल, भाई कन्हैया जी सेवा दल, शहीद बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी के लाभ सिंह, कुलवंत सिंह, दलवीर सिंह, गुरिदर सिंह, जसवीर सिंह, सरबजीत सिंह, बलजिदर सिंह, जसविदर सिंह, गुरविदर सिंह आदि द्वारा अपनी सेवाएं निभाई गई।

अहमदगढ़ में पांच प्यारों को किया सम्मानित

उधर, अहमदगढ़ के गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रधान डा. रूपिदर सिंह के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा से आरंभ होकर शहर के बाजारों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया व लंगर लगाए गए। मुस्लिम भाइचारे द्वारा पांच प्यारों को सम्मानित किया गया। इस मौके प्रधान रूपिदर सिंह बृह्मपुर, भजन सिंह बराड़, सीनियर उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह सोहल, पूर्व अध्यक्ष भाई कुलदीप सिंह खालसा, पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह ऊभी, अकाली दल (डी) के नेता जगवंत सिंह जगी, तरलोचन सिंह चापड़ा, जसविदर सिंह जस्सी, बेअंत सिंह सराओं, बघेल सिंह ऊभी आदि उपस्थित थे।

सुनाम में अखंड पाठ साहिब का प्रकाश करवाया

उधर, सुनाम में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ साहिब प्रकाश करवाए गए। बलदेव कृष्ण ने बताया कि पाठ के भोग 30 नवंबर को डाले जाएंगे। इस दौरान कीर्तनी जत्थे गुरु साहिब के इतिहास व जीवनी संदेश संबंधी संगत को उपदेश देकर निहाल करेंगे। मौके पर गुरप्रीत सिंह, सुभाष शर्मा, राजिदर कुमार, दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.