स्कूल में बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा
अहमदगढ़ (संगरूर) माया देवी गोयल पब्लिक स्कूल पोहीड में वार्षिक खेल समारोह धूमधाम से मनाया।
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : माया देवी गोयल पब्लिक स्कूल पोहीड में वार्षिक खेल समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। स्कूल प्रिसिपल किरणजीत कौर, परसोत्तम, आरके शर्मा व स्टाफ के सदस्यों ने मुख्य अतिथि एनके सिगला, बीएल शर्मा का हार्दिक स्वागत किया। स्कूल अध्यक्ष अरुण गोयल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गोयल ने शुभकामनाएं भेजी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने रिबन काट व मशाल प्रज्जवलित कर हुआ। विद्यालय के छात्रों के लिए बोरी दौड़, बॉल थ्रो व दौड़ के मुकाबले करवाए गए। प्रि. किरणजीत कौर ने संबोधित करते हुए खेलकूद को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक बताया व खेल को जीतने या हारने के लिए नहीं, अपितु खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक अमरेंद्र सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट की जानकारी दी। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत प्रदान किए गए। पटेल हाउस से जयदीप सिंह व नितिन सिगला, अशोका हाउस से अंशिका, टैगोर हाउस से रशप्रीत को विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। खेल में टैगोर हाउस विजेता रहा।