कैंप में मरीजों की आंखों व दांतों का चेकअप
स्थानीय बांसल अस्पताल में आंख व दांतों का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन डा. केएल सिगला पूर्व एसएमओ व डा. पवन बांसल ने सांझे तौर पर किया।
संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)
स्थानीय बांसल अस्पताल में आंख व दांतों का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन डा. केएल सिगला पूर्व एसएमओ व डा. पवन बांसल ने सांझे तौर पर किया। कैंप में आई सर्जन डा. संदीप तायल, पीजीआइ चंडीगढ़ द्वारा आंखों और डेंटल सर्जन चंचल सिगला द्वारा दांतों का चेकअप किया गया। डा. पवन बांसल ने बताया कि कैंप में 400 से अधिक आंख के मरीजों व 200 से अधिक दांतों के मरीजों का चेकअप करके दवा दी गई। दांतों का चेकअप छह महीने के बाद जरूर करवाना चाहिए और बच्चों को अधिक मीठे वाले पदार्थ न खाने दें। डा. प्रियंका सिगला, डा. अभिषेक बांसल, जगतार सिंह, रमन, जस्सी, गगनदीप सिंह, पिकी रानी आदि उपस्थित थे।