कृषि कानूनों को तुरंत रद करे केंद्र सरकार : मंगवाल
कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक स्तरी पर धरना दिया।
जागरण संवाददाता, संगरूर : कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक संगरूर के प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल के नेतृत्व में खेड़ी पंप व भाजपा नेता सतवंत सिंह पूनिया के घर समक्ष लगा रोष धरना जारी है। सोमवार को भाजपा नेता पूनिया के घर के समक्ष लगे धरने को संबोधित करते हुए महासचिव गोबिदर सिंह बडरूखां ने कहा कि मोर्चे के नेताओं द्वारा बंगाल चुनाव दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ लोक प्रचार किया था, जिसका परिणाम रहा कि भाजपा को बंगाल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि भाजपा देश में अपनी साख बचाना चाहती है तो तुरंत काले कानून रद करे। श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के प्रकाश पर्व की संगत को बधाई देकर गुरु साहिब द्वारा दिए उपदेश पर चलकर जुलम का नाश करने को प्रेरित किया गया।
इस मौके पर कर्मजीत सिंह, हरदेव सिंह, बलदेव सिंह, मेवा सिंह, जरनैल सिंह, सरूप चंद आदि उपस्थित थे।