आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया
बरनाला आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 11:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राएं ने छात्रों को रक्षासूत्र बांधे व विद्यार्थियों ने देश प्रेम व देश की रक्षा की शपथ ली। बहन-भाई के प्रेम को दर्शाता यह त्योहार आज की परिस्थितियों में अपनी एक विशेषता रखता है। बच्चों ने राखी बांधने के साथ-साथ डिस्पले बोर्ड को भी सुंदर तरीके से सजाया। प्रिसिपल शशिकांत मिश्रा ने बच्चों व अध्यापकों को रक्षा बंधन के त्योहार की शुभकामनाएं दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें