कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले सात लोगों पर केस दर्ज
बरनाला सड़कों पर टहलकर डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका के निर्देशों की उल्लंघना करने का केस दर्ज।
संवाद सूत्र, बरनाला : कर्फ्यू में सड़कों पर टहलकर डीसी के नियमों की उल्लंघना करने वाले सात लोगों पर बरनाला पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना रूडके कलां के सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि शशि कुमार निवासी रूड़ा पत्ती धौला जो डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका के निर्देशों की उल्लंघना करता हुआ सड़क पर घूम रहा था, उसको गिरफ्तार करके पुलिस ने केस दर्ज किया। सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने लवप्रीत सिंह व राजपाल सिंह निवासी रूड़ेके कलां के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना टल्लेवाल के सहायक थानेदर कमलजीत सिंह ने राज सिंह, गुरप्रीत सिंह व हरबंस सिंह निवासी बीहला खुर्द के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना भदौड़ सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने गुरतेज सिंह निवासी अलकड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।