विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाह की रस्मों के दौरान दूल्हे को आया गुस्सा, फिर जो हुआ वो सबने देखा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:18 AM (IST)

विवाह की रस्मों के दौरान अचानक दूल्हे को गुस्सा आया और उसने दुल्हन की जमकर पिटाई की। द्लहन को शादी के जोड़े में ही अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

विवाह की रस्मों के दौरान दूल्हे को आया गुस्सा, फिर जो हुआ वो सबने देखा
विवाह की रस्मों के दौरान दूल्हे को आया गुस्सा, फिर जो हुआ वो सबने देखा

जेएनएन, सुनाम (संगरूर)। विवाह की रस्में निभाते वक्त जब दूल्हे व उसके परिजनों ने कम दहेज देखा तो वह इस कदर भड़क गए कि दुल्हन पर हाथ उठा दिया। उन्होंने दुल्हन से मारपीट की। घायल दुल्हन को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, दूल्हा बगैर बारात समेत अपने घर लौट गया। 

सुनाम के गांव जगतपुरा निवासी लड़की के पिता भोला सिंह व माता सरबजीत कौर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रमनदीप कौर की शादी बरनाला के लवप्रीत सिंह से तय की थी। गरीब होने के बावजूद उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज देने का प्रयास किया। दो वर्ष पहले उनकी बेटी की शादी लवप्रीत सिंह के बड़े भाई स्वर्णप्रीत सिंह से हुई थी, लेकिन स्वर्णप्रीत द्वारा आत्महत्या कर ली गई।

यह भी पढ़ें: लड़की को अकेला देख अचानक घर में घुसा युवक और फिर बनाया हवस का शिकार

इसके बाद उसके छोटे भाई लवप्रीत सिंह से आज शादी होनी थी। जब विवाह की रस्मों के दौरान लवप्रीत सिंह को दहेज दिखाया गया तो वह ज्यादा दहेज की मांग करने लगा। इसी दौरान बहस हो गई व लवप्रीत सिंह ने दुल्हन की पिटाई करनी शुरू कर दी और इसके बाद विवाह की रस्में छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें: अधेड़ ने पड़ोसी की16 वर्षीय लड़की को बुलाया घर और फिर करने लगा दुष्कर्म का प्रयास

लड़की के माता-पिता ने पुलिस से कड़ी कारवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर दूल्हे लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले में नामजद सभी आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: एमटेक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटलों में ले जाकर बनाता रहा हवस का शिकार