विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यापार मंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 02 May 2021 10:26 PM (IST)

व्यापार मंडल के नेताओं ने डीसी के आदेशों पर एसडीएम द्वारा दुकानें बंद करवाए जाने पर विधायक को सौंपा

व्यापार मंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा
व्यापार मंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा

संवाद सूत्र, धूरी, संगरूर :

धूरी व्यापार मंडल के नेताओं ने डीसी के आदेशों पर एसडीएम द्वारा दुकानें बंद करवाए जाने पर विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंडल नेता विकास जैन व हंसराज बजाज ने कहा कि कोरोना महामारी दौरान प्रत्येक व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। जबकि जिला संगरूर के दूसरे शहरों में डीसी के आदेश मुताबिक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली हैं। जब वह इस नाइंसाफी संबंधी डीसी संगरूर द्वारा जारी पत्र की कापियां लेकर एसडीएमम कार्यालय पहुंचे तो व्यापारियों के प्रति उनकी रवैया ठीक नहीं था। उन्होंने डीसी के निर्देशों वाला पत्र मानने से साफ इंकार कर दिया। इस मौके व्यापारी नेताओं द्वारा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी के घर जाकर विधायक के नाम मांग पत्र सौंपा व एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर नरेश कुमार, पवन कुमार, सीनियर कांग्रेसी नेता संदीप तायल, वेद प्रकाश, मुनीश कुमार आदि उपस्थित थे। इस संबंधी एसडीएम लतीफ अहमद का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उनका मकसद व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि महामारी दौरान सतर्कता बरतने की अपील करना है।

गांवों में दुकानें बंद करवाने के विरोध में किया प्रदर्शन

जिले के गांव वजीदके कलां में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शनिवार व रविवार को गांवों में दुकानें बंद करवाए जताने के विरोध में रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लाक महासचिव कुलजीत सिंह वजीदके, इकाई महासचिव नंबरदार राजिदर सिंह वजीदके, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले जीएसटी व नोटबंदी के फैसले लागू करके छोटे दुकानदारों का कामकाज ठप किया अब कोरोना की आड़ में गांवों में छोटे दुकानदारों की दुकानें बंद करवाकर उन्हें व उनके परिवारों को भूखे मरने को विवश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन छोटे दुकानदारों का उजाड़ा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके सरबजीत सिंह, हरचरण सिंह, हरवीर सिंह, काको सिंह, प्रमोद कुमार, जगदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह, भरपूर सिंह, जगतार सिंह, सम्मी ग्रेवाल, मनदीप, सोनू बांसल, प्रिस शर्मा, जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।