विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के संगरूर में हाईवे के किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:49 PM (IST)

भवानीगढ़ के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी पहचान पटियाला के नवाब खान के रूप ...और पढ़ें

भवानीगढ़ के पास हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।

भवानीगढ़ के पास हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।

HighLights

  1. भवानीगढ़ के पास हाईवे किनारे मिला युवक का शव

  2. पुलिस को हत्या की आशंका, अज्ञात कार सवारों पर शक

  3. मृतक की पहचान नवाब खान, पटियाला निवासी के रूप में

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)। भवानीगढ़ के पास गांव चन्नो और कालाझाड़ के बीच से गुजरती ड्रेन के निकट हाईवे किनारे एक युवक का शुक्रवार शाम शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

शुरुआती पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार सवार अज्ञात व्यक्ति युवक की हत्या करने के बाद उसका शव यहां फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना भवानीगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इस संबंधी थाना भवानीगढ़ के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कालाझाड़ ड्रेन के पास हाईवे किनारे कार सवार अज्ञात व्यक्ति एक युवक का शव फेंककर फरार हो गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान 25 वर्षीय नवाब खान पुत्र स्वर्गीय दर्शन खान निवासी गांव डकाला जिला पटियाला के रूप में हुई।

एसएचओ के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या करने के बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया। पुलिस ने मृतक के गांव से संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना दे दी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

पेट्रोल पंप के पास से अगवा किए जाने की चर्चा

दूसरी ओर, पुलिस को जानकारी मिली कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव डकाला क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास से कार सवार व्यक्तियों द्वारा उक्त युवक को कथित तौर पर अगवा किए जाने की चर्चा है।

आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद युवक की हत्या कर उसका शव भवानीगढ़ के पास फेंक दिया गया। हालांकि, अगवा किए जाने और हत्या की पूरी घटना के संबंधी पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस इस वारदात की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जांच अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की हत्या किन कारणों से की गई और इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं।