Move to Jagran APP

किसानों को गन्ने की अदायगी न करने के रोष में पुतला फूंका

भवानीगढ़ संगरूर भारतीय किसान यूनियन उगराहां द्वारा धूरी शूगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने की अदायगी न करने के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते बठिडा-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर नए बस सटैंड नजदीक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का पुतला फूंका। रोष धरने को संबोधित करते यूनियन के ब्लॉक प्रधान अजैब सिंह लक्खेवाल सीनियर उप प्रधान मनजीत सिंह घराचों गन्ना संघर्ष कमेटी के सदस्य राजवीर सिंह लड्डी व जसवंत सिंह घाबदां ने कहा कि पिछले लंबे समय से गन्ना मिल की मैनेजमेंट किसानों के गन्ने की अदायगी नहीं कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 06:12 PM (IST)
किसानों को गन्ने की अदायगी न करने के रोष में पुतला फूंका
किसानों को गन्ने की अदायगी न करने के रोष में पुतला फूंका

जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर) : भारतीय किसान यूनियन उगराहां द्वारा धूरी शूगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने की अदायगी न करने के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते बठिडा-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर नए बस स्टैंड नजदीक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का पुतला फूंका। रोष धरने को संबोधित करते यूनियन के ब्लॉक प्रधान अजैब सिंह लक्खेवाल, सीनियर उप प्रधान मनजीत सिंह घराचों, गन्ना संघर्ष कमेटी के सदस्य राजवीर सिंह लड्डी व जसवंत सिंह घाबदां ने कहा कि पिछले लंबे समय से गन्ना मिल की मैनेजमेंट किसानों के गन्ने की अदायगी नहीं कर रही है। इस धक्केशाही के खिलाफ किसानों ने पहले लुधियाना मुख्य मार्ग पर कई दिन जाम रखा था। धूरी के क्षेत्र विधायक ने किसानों की अदायगी जल्द करवाने का वादा करके धरना समाप्त करवा दिया था। किसान नेताओं ने रोष जाहिर करते कहा कि इस वादे से मैनेजमेंट भाग गई है व सरकार भी टालमटोल कर रही है। इस वादाखिलाफी के कारण किसानों ने दोबारा फिर धरना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की अदायगी जल्द न की गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके लाभ सिंह, जगतार सिंह, सुखविदर सिंह, अमरप्रीत सिंह, रघवीर सिंह, गुरदेव सिंह, लीला सिंह, गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह, लखविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.