भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान ने भी की कृषि सुधार कानून वापस लेने की मांग
संवाद सूत्र भवानीगढ़ (संगरूर) कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा में भी विरोधी सूर उठने शुरू हो गए हैं।
संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) :
कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा में भी विरोधी सूर उठने शुरू हो गए हैं। तहसील भवानीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खेती कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होंने दिल्ली बुलाए किसानों से बातचीत न करने की सख्त शब्दों में निदा करते पार्टी के राज्य नेताओं पर चापलूसी करने की बजाय केंद्रीय हाईकमान को पंजाब में शांति बरकरार रखने की मांग की। पार्टी के पूर्व मंडल प्रधान पुरुषोत्तम दास बलियाल, सुखजिदर सिंह तूर पूर्व पार्षद, राजिदर कुमार सचदेवा, टकसाली नेता राजिदर भूषण व राज कुमार गौतम ने कहा कि पंजाब की पूरी व्यवस्था खेती पर निर्भर करती है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि सुधार कानूनों से किसान, आढ़ती, मजदूर, दुकानदार व आम वर्ग बुरी तरह से तबाह हो जाएंगे। उन्होंने किसानी संघर्ष की पूरी तरह से हिमायत करने का एलान करते मोदी सरकार से अपील की कि खेती कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि पंजाब में लंबे समय से शांति का माहौल कायम है। अगर समय पर हालात संभाले न गए तो पंजाब का माहौल दोबारा खराब हो सकता है।