Move to Jagran APP

शहीद भगत सिंह के बुत पर भाजपाइयों ने रखा दो घंटे मौन

जागरण टीम संगरूर लुधियाना व अमृतसर में भाजपा कार्यालयों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौन धारना किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 10:38 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के बुत पर भाजपाइयों ने रखा दो घंटे मौन
शहीद भगत सिंह के बुत पर भाजपाइयों ने रखा दो घंटे मौन

जागरण टीम, संगरूर : लुधियाना व अमृतसर में भाजपा कार्यालयों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा दाखिल हो हल्ला मचाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगरूर में बस स्टैंड समक्ष शहीद भगत सिंह जी के बुत के पास दो घंटे मौन व्रत रखकर कांग्रेसी वर्करों पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रांत में अमन व कानून की व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाया। जिला प्रधान रणदीप दियोल, प्रांतीय कार्यकर्ता जतिदर कालड़ा व सरजीवन जिदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए हुए चार वर्ष बीत होने को हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार से नकारा कोई भी सरकार नहीं देखी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रांत के लोगों के साथ जो भी वादे किए सब ठुस्स हो गए। अगर कांग्रेसियों द्वारा ऐसी हरकत दोबारा की गई तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

loksabha election banner

इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील गोयल, एसएल चावला, ललित गर्ग, मंडल प्रधान सचिन शर्मा, पवन गर्ग, लक्ष्मी देवी, नीरू तुली, सुरजीत सिद्धू, परमिदर कौर, जश्न बैनीपाल, रेणू गौण सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुनाम में भी भारतीय जनता पार्टी के समूह कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता व मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि काग्रेस पार्टी जानबूझकर माहौल खराब करने पर लगी हुई है। कल लुधियाना में काग्रेस पार्टी के वर्करों ने भाजपा के दफ्तर पर हमला किया गया, जिसे भाजपा कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य लाजपत गर्ग, शंकर बांसल, जिला उपाध्यक्ष डॉ जगमिदर सैनी, जिला सचिव संदीप जिदल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रजत शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश टोनी, मंडल महासचिव राजीव मिणटा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.