भाजपा एससी वर्ग से संबंधित चेहरे को बनाएगी मुख्यमंत्री : गर्ग
पंजाब में भाजपा द्वारा भविष्य में एससी वर्ग से मुख्यमंत्री एलान करने के बाद राजनीति में मोड़ आ गया है।
जागरण संवाददाता, संगरूर
पंजाब में भाजपा द्वारा भविष्य में एससी वर्ग से मुख्यमंत्री एलान करने के बाद राजनीति में मोड़ आ गया है। एसी भाईचारे को उनका बनता हक मिलना चाहिए। यह बाते संगरूर में भाजपा जिला प्रधान रणदीप सिंह दियोल के घर पहुंची भाजपा राज्य सचिव व संगरूर जिले के राजनीतिक मामलों की इंचार्ज सुनीता गर्ग ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक प्रत्येक पार्टी द्वारा एससी भाईचारे को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया है। एससी भाईचारे को तीसरे हिस्से की जमीन न मिलने, गांव में एससी समाज से हो रहे पक्षपात जैसे श्मशानघाट, गुरुघर व एससी भाईचारे की बस्तियों का विकास न होने की कड़े शब्दों में निदा की गई। भाजपा राज्य उपप्रधान सुखवंत सिंह धनौला, भाजपा मंडल प्रधान संगरूर दिहाती सचिन भारद्वाज, मंडल प्रधान शहरी रोमी गोयल, राज्य नेता जतिदर कालड़ा, सुनील गोयल, सतवंत पूनिया, विशाल गर्ग आदि उपस्थित थे।