भाजपा ने फूंका विरोधी पार्टियों का पुतला
हमदगढ़ (संगरूर) नागरिकता संशोधन बिल के हक में भारतीय जनता पार्टी ने किया प्रदर्शन।
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : नागरिकता संशोधन बिल के हक में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान रणदीप दियोल की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक में विरोधी पार्टियों का पुतला जलाया। प्रधान रणदीप दियोल ने कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गलत प्रचार करके देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह कानून अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है, जबकि विरोधी पार्टियां इसे नागरिकता छीनने का कानून करार देकर प्रचार कर रही हैं। विरोधियों द्वारा इस बिल की आड़ में अराजकता फैलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त ही किया जाएगा। भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के हक में जनसंपर्क मुहिम आरंभ की गई है, जिसके तहत लोगों को बिल के बारे में समझाया जाएगा, ताकि लोग गुमराह न हों। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बिल संबंधी पर्चे बांटे। इस मौके पर नीरू तुली, जतिदर कालड़ा, अमनदीप सिंह पूनिया, डिलेश शर्मा, सुनील गोयल आदि उपस्थित थे।