पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर होगा काम : खेरा
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भाजपा जिला संगरूर-2 के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल खेरा की अध्यक्षता में बैठक की।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भाजपा जिला संगरूर-2 के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल खेरा की अध्यक्षता में जिले के वर्करों में जोश भरने के लिए विधानसभा अनुसार अलग-अलग मंडलों में जाकर बैठक की जा रही हैं। इसी तहत सुनाम मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल के नेतृत्व में पार्टी दफ्तर में हुई। बैठक में सुनाम से बने भाजपा के प्रदेश कमेटी सदस्य लाजपत राय गर्ग, शंकर बांसल का मंडल व जिला टीम की तरफ से सिरोपा डालकर स्वागत किया गया। विशेष तौर पर प्रेम गुगनानी, विनोद गुप्ता, मंडल इंचार्ज मुनीश बागड़ी ने अपने विचार प्रकट किए। बैठक के दौरान भाजपा जिला संगरूर-2 के जिलाध्यक्ष ऋषि पाल ने कहा कि पार्टी जब तक बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होगी, तब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी, इसे मजबूत करने के लिए सभी को मैदान में आना होगा। सुनाम मंडल के लिए इसलिए जरूरी है, क्योंकि जल्दी ही नगर कौंसिल मतदान होने वाले हैं व कांग्रेस पार्टी पंजाब में हर मतदान धक्केशाही से जीत रही है। इस मौके भाजपा जिला महासचिव शैली बांसल, उपप्रधान डॉ. जगमहिदर सैनी, मनप्रीत सिंह, युवा मोर्चा के जिला प्रधान अमृतराजवीर सिंह चट्ठा, जिला कोषाध्यक्ष भगवान दास कांसल, मंडल महासचिव मुकेश वर्मा, राजीव मिटा उपप्रधान परमिदर गोयल, सचिव ऋषि अरोड़ा, धीरज गोयल, दिड़बा मंडल के पूर्व प्रधान भीम सैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।