किसानों की एकता के आगे झुकी बैंक, लौटाए 17 चेक
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का आंदोलन उस समय रंग लाया जब पंजाब खेतीबाडी विकास बैंक की स्थानीय शाखा ने कर्ज देने के एवज में किसानों से लिए खाली चैक वापस कर दिए। बैंक शाखा की ओर से 17 चैक लौटा दिए गए हैं। किसान नेताओं ने इसे यूनियन की बडी जीत करार दिया है।
संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का आंदोलन उस समय रंग लाया जब पंजाब खेतीबाडी विकास बैंक की स्थानीय शाखा ने कर्ज देने के एवज में किसानों से लिए खाली चैक वापस कर दिए। बैंक शाखा की ओर से 17 चैक लौटा दिए गए हैं। किसान नेताओं ने इसे यूनियन की बडी जीत करार दिया है। यूनियन के नेता दरबारा सिंह छाजला, सुखपाल सिंह माणक, अजैब सिंह आदि ने बताया कि भाकियू, लंबे समय से किसानों के खाली चैक लौटाने की मांग कर रही थी। पिछले सप्ताह इसी मांग को लेकर जिले भर में आंदोलन किए गए थे। किसानों का तर्क है कि जमीन गिरवी रखने के बावजूद किसानों से खाली चैक लेना अनुचित है। कर्ज नहीं लौटा पाने के हालात में इसी खाली चैक के सहारे किसानों को जेल भेज दिया जाता था। जोकि किसानों के साथ अन्याय था। मंगलवार को सुनाम की पीएडीबी शाखा ने 17 चेक वापस कर दिए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक तमाम किसानों के चैक वापस नहीं किए जाएंगे, तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।