बहुजन क्रांति मोर्चा ने थाने के सामने की नारेबाजी
जागरण संवाददाता, संगरूर : बहुजन क्रांति मोर्चा संगरूर की अगुआई में रविवार को भारती युवा मोर्चा सहित बसपा के साथ मिलकर थाना सिटी संगरूर के समक्ष जेल भरो आंदोलन के तहत रोष प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, संगरूर : बहुजन क्रांति मोर्चा संगरूर की अगुआई में रविवार को भारती युवा मोर्चा सहित बसपा के साथ मिलकर थाना सिटी संगरूर के समक्ष जेल भरो आंदोलन के तहत रोष प्रदर्शन किया। वफद ने बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा तहत गुजरात में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति प्रशास द्वारा रद करने के रोष स्वरूप नारेबाजी की। वफद ने थाना प्रभारी सिटी संगरूर पल¨वदर ¨सह को मांग पत्र सौंपा। संबोधन करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला इंचार्ज डा. सुख¨जदर गागोवालिया, डा. जगतार ¨सह बालिया, मेजर ¨सह, गुरजंट ¨सह ने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा 22 अक्टूबर को परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के तहत ईवीएम हटाओ, बैल्ट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ का संदेश दिया जा रहा है। गुजरात इलाके में इसके तहत प्रोग्राम करने की पहले अनुमति पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई, लेकिन इसके बाद गुजरात सरकार के दबाव में आकर प्रोग्राम की अनुमति को रद कर दिया गया। गुजरात सरकार ने पुलिस प्रशासन के माध्यम से संविधन की अनुच्छेद-19 का उल्लंघन किया है। इसके खिलाफ बहजन क्रांति मोर्चा की ओर से भारत भर में जेल भरो आंदोलन आरंभ किया जाएगा। उन्होंने अपनी मांगों संबंधी एक मांग पत्र थाना सिटी के प्रभारी को सौंपा। इस मौके पर गुरमुख ¨सह, पर¨मदर ¨सह आदि उपस्थित थे।