विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहुजन क्रांति मोर्चा ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दिया धरना

By JagranEdited By:
Published: Wed, 29 Jan 2020 05:20 PM (IST)

संगरूर बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना लगाया।

बहुजन क्रांति मोर्चा ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दिया धरना
बहुजन क्रांति मोर्चा ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दिया धरना

जेएनएन, सुनाम, संगरूर : बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा नागरिकता संशोधन बिल एनआरसी, एनपीआर, सीएए व ईवीएम के विरोध तथा डीएनए आधारित एनआरसी लागू करने के समर्थन में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व सदस्यों द्वारा भारत बंद के आह्वान तहत स्थानीय माता मोदी पार्क में रैली करने के उपरांत रोष मार्च करते हुए आइटीआइ चौक में धरना दिया। इस समय वक्ता दरबारा सिंह, हरदेव सिंह व अवतार सिंह ने कहा कि सरकार संविधान द्वारा दिए मौलिक अधिकारों पर पाबंदी लगाकर उन्हें सीमित करने का काम कर रही है तथा संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक न्याय पसंद नागरिक की जिम्मेवारी बनती है। नेताओं ने कहा कि सीएए का देश भर में विरोध किया जा रहा है। इससे देश में युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं जो देश के लिए मारू सिद्ध हो सकता है। नेताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल भारतीय संविधान की विभिन्न धाराओं के विपरीत है, जिससे भारतीय मूल नागरिक की पहचान की जा सकती है। भारतीय संविधान कभी भी धर्म के आधार पर फूट डालने की इजाजत नहीं देता। मौजूदा हालातों को समझते हुए इस कानून को तुरन्त रद्द किया जाना चाहिए।

इस मौके शिअद (अ), सीपीआई एमएल, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी, महिला संघ, राष्ट्रीय विकलांग संघ, इंडियन लॉयर एसोसिएशन व सहयोगी संस्थाओं ने अपना समर्थन दिया।