Move to Jagran APP

33 फीसदी आरक्षण बिल पर महिलाओं में खुशी :बडला

पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा व लोकसभा के लिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण बिल पास करके देने से पंजाब में महिलाओं में भारी खुशी पाई जा रही है। इन विचारों का प्रगटावा पंजाब महिला कांग्रेस के सचिव प्रितपाल कौर बडला ने पत्रकारों से बातचीत करते किया। बीबी बडला ने कहा कि इस फैसले से महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आगे आएंगी। कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी द्वारा महिलाओं को हर क्षेत्र के साथ-साथ राजनीति में भी आगे करने के लिए ठोस नीति तैयार की गई है। केवल कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को बनता मान-सम्मान हमेशा देती है। 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए महिलाएं दिन-रात मेहनत करेंगी व राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। लोस चुनावों के लिए भी महिला कांग्रेस पंजाब में 13 सीटों में 4 सीटों की मांग करेगी। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान सुष्मिता देव जल्द पंजाब आएंगे व पंजाब में बूथ लेवल पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 08:12 PM (IST)
33 फीसदी आरक्षण बिल पर महिलाओं में खुशी :बडला
33 फीसदी आरक्षण बिल पर महिलाओं में खुशी :बडला

जागरण संवाददाता, संगरूर : पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा व लोकसभा के लिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण बिल पास करके देने से पंजाब में महिलाओं में भारी खुशी पाई जा रही है। इन विचारों का प्रगटावा पंजाब महिला कांग्रेस के सचिव प्रितपाल कौर बडला ने पत्रकारों से बातचीत करते किया। बीबी बडला ने कहा कि इस फैसले से महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आगे आएंगी। कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी द्वारा महिलाओं को हर क्षेत्र के साथ-साथ राजनीति में भी आगे करने के लिए ठोस नीति तैयार की गई है। केवल कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को बनता मान-सम्मान हमेशा देती है। 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए महिलाएं दिन-रात मेहनत करेंगी व राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। लोस चुनावों के लिए भी महिला कांग्रेस पंजाब में 13 सीटों में 4 सीटों की मांग करेगी। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान सुष्मिता देव जल्द पंजाब आएंगे व पंजाब में बूथ लेवल पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस मौके नीना कंडा, अमृत कौर, मधू कांगड़ा, रख¨वदर कौर, लंकेश्वरी देवी, लखवीर कौर आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.