गेहूं की सीधी बिजाई के लिए किया जागरूक
जेएनएन सुनाम ऊधम सिंह वाला संगरूर गांव खडियाल में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने कैंप लगाया।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला, संगरूर : गांव खडियाल में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग की ब्लाक सुनाम की टीम के एडीओ दमनप्रीत सिंह ने किसानों को पराली जलाए बगैर सुपर सीडर से गेहूं की सीधी बिजाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तहसीलदार कुलदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसान भी पराली न जलाकर विभाग की मदद करें। पराली जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है वहीं जमीन की उपज भी घटती है। जिससे खाद अधिक देना पड़ता है। इस मौके इंडियन पर्यावरण सहायक फाउंडेशन के शमशेर सिंह ने भी किसानों को सीधी बुआई के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को जागरूक कर रहे है। जिसके काफी अच्छे परिणाम आ रहे हैं।
इस मौके पर सविंदर पाल सिंह, परमिदर सिंह, सुखजिदर सिंह, मालविदर सिंह, रघवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।