Move to Jagran APP

सरकार से निरास स्वतंत्रता सेनानी ने राष्ट्रपति सम्मान लेने किया इंकार, बैठक के बाद लिया सम्मान

संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) देश की आजादी के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:03 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST)
सरकार से निरास स्वतंत्रता सेनानी ने राष्ट्रपति सम्मान लेने किया इंकार, बैठक के बाद लिया सम्मान
सरकार से निरास स्वतंत्रता सेनानी ने राष्ट्रपति सम्मान लेने किया इंकार, बैठक के बाद लिया सम्मान

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : देश की आजादी के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रपति की तरफ से जारी अवार्ड से सम्मानित किए जाने की श्रृंखला के तहत शहर के अजीत नगर निवासी गुरदेव सिंह को भी जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनमोल सिंह धालीवाल ने उनके घर पर पहुंचकर सम्मानित किया। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कांग्रेस की सीनियर नेत्री दामन थिंद बाजवा व प्रदेश सचिव हरमन बाजवा ने भी शिरकत की।

loksabha election banner

गौर हो कि 1942 में गुरदेव सिंह ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था व भारत छोड़ो आंदोलन से संबंधित पंजाब के 9 स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। स्वतंत्रता सेनानी गुरदेव सिंह के निवास पर राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित करने पहुंचे एडीसी धालीवाल से स्वतंत्रता सेनानी गुरदेव सिंह ने उनके प्रति सरकारों की बेरुखी जताते हुए पहले यह अवार्ड लेने से स्पष्ट इंकार कर दिया व इस समय स्वतंत्रता सेनानियों के संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे। इस मौके पर मौजूद स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों ने एडीसी को पहले उनकी मांगों की तरफ ध्यान देने की बात कही व उसके बाद ही वह यह सम्मान लेंगे। एडीसी व दामन बाजवा के आधे घंटे के प्रयास के बाद स्वतंत्रता सेनानियों की मांगों संबंधी मुख्यमंत्री पंजाब के साथ बात करने के आश्वासन के उपरांत वे सम्मान लेने के लिए राजी हुए। एडीसी ने गुरदेव सिंह के साथ आंदोलन के समय की उनकी गतिविधियां भी जानी। इस समय स्वतंत्रता सेनानी गुरदेव सिंह ने सरकारों की उनके प्रति बेरुखी संबंधी अपना दर्द बया करते हुए कहा कि दशकों बाद आज कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने पहुंचा है। वह यह सम्मान दु:खी मन के साथ ले रहे हैं, परन्तु वह सम्मान का निरादर भी नहीं कर सकते। गुरदेव सिंह ने सरकारों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की व उनके बेटे ने भी सरकारों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों व उनके वारिसों प्रति अनदेखी का दोष लगाया। इस दौरान फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन के हरिदरपाल सिंह खालसा ने भी एडीसी व कांग्रेसी नेताओं के समक्ष समस्त सेनानियों व उनके वारिसों की मांगों को रखा।

इस संबंधी एडीसी व बाजवा दंपति ने उनकी मांगों को मुख्यमंत्री पंजाब के समक्ष रखकर कोई समाधान करने की बात कही। इस मौके पर ईओ अमृत लाल, नायब तहसीलदार चीमा अमित कुमार, दविन्द्र सिंह पटवारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.