पुलिस मुलाजिम ने एएसआई को पीटा, अस्पताल में भर्ती
संगरूर स्थानीय पुलिस लाइन में एक पुलिस मुलाजिम ने दूसरे पुलिस लाइन दो पुलिस कर्मी भिड़े।
संवाद सूत्र, संगरूर : स्थानीय पुलिस लाइन में एक पुलिस मुलाजिम ने दूसरे पुलिस लाइन पर वाहन खड़ा करने के विवाद को लेकर मारपीट करके उसे घायल कर दिया। घायल पुलिस मुलाजिम ने आरोप लगाया कि उक्त हमलावर पुलिस मुलाजिम ने उस पर कस्सी से हमला किया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। कोई मामला देर शाम तक दर्ज नहीं किया गया था। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एएसआई राम दास ने बताया कि वह बुधवार को अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर चला गया था, जब वह अपने घर के बाहर अपनी गाड़ी खडी करने लगा तो एक पुलिस मुलाजिम राजविदर सिंह ने उससे धक्कामुक्की की। साथ ही उस पर नजदीक पड़ी कस्सी से हमला किया। इस मारपीट में वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उधर डीएसपी सतपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें पुलिस मुलाजिम के अस्पताल में भर्ती होने व हमले संबंधी जानकारी मिली है। पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं व बयानों के आधार पर जांच-पड़ताल की जाएगी। अगर कोई आरोपित पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।