Move to Jagran APP

आर्य समाज ने शुरु की पहली पुत्री पाठशाला: डॉ. देव व्रत

बेनड़ा संगरूर आर्य समाज धूरी की तरफ से वार्षिक वेद प्रचार उत्सव व विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का आयोजन आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. आचार्य देव व्रत ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इसके अतिरिक्त क्षेत्र विधायक दलबीर ¨सह गोल्डी, एडिशनल सेशन जज अमित गर्ग, समाज सेवी महाश्य प्रतिज्ञा पाल, राईसीला हेल्थ फूड्स के चेयरमैन डॉ. एआर शर्मा, कै¨ब्रज एजूकेशन सोसायटी के चेयरमैन डॉ. मक्खन लाल गर्ग व व्यापार मंडल धूरी के प्रधान विकास जैन भी शामिल थे। समारोह की शुरुआत पुलिस पार्टी द्वारा सलामी देकर व राष्ट्र गान के साथ की गई। इस अवसर पर संबोधन करते डॉ. देव व्रत ने कहा कि आर्य समाज के लोगों ने तत्कालीन समय में लड़कियों को शिक्षा दिलाने की वकालत की जब उन्हें पर्दे की चीज समझा जाता था

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 05:07 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:24 PM (IST)
आर्य समाज ने शुरु की पहली पुत्री पाठशाला: डॉ. देव व्रत
आर्य समाज ने शुरु की पहली पुत्री पाठशाला: डॉ. देव व्रत

जेएनएन, बेनड़ा (संगरूर)

loksabha election banner

आर्य समाज के लोगों ने तत्कालीन समय में लड़कियों को शिक्षा दिलाने की वकालत की जब उन्हें पर्दे की चीज समझा जाता था और जालंधर में पहली पुत्री पाठशाला ऋषि दयानंद ने समाज के भारी विरोध के बावजूद शुरु की। व्यक्ति को अपने जीवन में दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए, बेशक परिस्थितियां कुछ भी क्यों न हों। यह विचार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. आचार्य देव व्रत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पेश किए। उन्होंने पंजाब के किसानों से पराली को न जलाने व आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। क्षेत्र विधायक दलबीर ¨सह गोल्डी, एडिशनल सेशन जज अमित गर्ग, समाज सेवी महाश्य प्रतिज्ञा पाल, राईसीला हेल्थ फूड्स के चेयरमैन डॉ. एआर शर्मा, कै¨ब्रज एजूकेशन सोसायटी के चेयरमैन डॉ. मक्खन लाल गर्ग व व्यापार मंडल धूरी के प्रधान विकास जैन भी अपने विचार पेश किए। अंत में राईसीला हेल्थ फूड्स के चेयरमैन डॉ. एआर शर्मा ने राज्यपाल सहित अन्य मेहमानों कर उनका धन्यवाद किया। स्टेज संचालन रामपाल आर्य ने निभाई। इस मौके आर्य समाज के संरक्षक आरपी शर्मा, प्रधान अशोक ¨जदल, उप प्रधान रामलाल गोयल, वासुदेव आर्य, महामंत्री सोमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, लीगल एडवाइजर जसवीर रतन, पवन गर्ग, प्रहलाद कुमार, ¨प्रसिपल नीरू ¨जदल, मोनिका वाट्स, श¨वदर कौर, अमनजीत, संजीव चौधरी, जनक राज मीमसा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.