विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अकाली दल की सरकार आते ही मुकदमों की पर्चियां बनाकर फाड़ देंगे...', संगरूर में बोले सुखबीर बादल

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:29 PM (IST)

लहरागागा में सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर मौजूदा सरकार द्वारा दर्ज सभी कथित झूठे मुकदमे रद्द कर दिए जाएंगे।

अकाली दल की सरकार आने पर मुकदमों को पर्चियां बनाकर फाड़ देंगे: सुखबीर बादल।

अकाली दल की सरकार आने पर मुकदमों को पर्चियां बनाकर फाड़ देंगे: सुखबीर बादल।

HighLights

  1. सुखबीर बादल ने झूठे मुकदमों को फाड़ने का वादा किया

  2. अकाली दल के शासन में ही पंजाब का विकास हुआ: बादल

  3. प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में हुए विकास को याद किया

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)। पंजाब में चारों तरफ गुंडागर्दी का राज है। प्रदेश सरकार के अब केवल ढाई-तीन महीने ही बचे हैं। सरकार द्वारा दर्ज किए गए सभी कथित झूठे व बदलाखोरी के तहत दर्ज मुकदमों को पर्चियां बनाकर फाड़ दिया जाएगा।

यह बातें लहरागागा की पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष डॉ. बलविंदर कौर के निवास पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री व शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहीं। उन्होंने कहा कि डॉ. बलविंदर कौर पर भी केस दर्ज करवाया है।

C-396-1-JAL1149-399283 (1)

बादल ने दावा किया कि पंजाब में जितना भी विकास हुआ है, वह अकाली सरकारों के समय में ही हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लगातार दस वर्ष मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल के दौरान पंजाब में बेहद विकास हुआ। ऐसा दौर फिर दोबारा आना चाहिए, ताकि पंजाब का फिर से विकास हो सके।

इस अवसर पर बलविंदर कौर, हलका प्रभारी गगनदीप सिंह खंडेवाद, केजीएस चीमा, हलका दिड़बा के इंचार्ज गुलजार सिंह मूनक, गुरलाल सिंह फतेहगढ़, निर्मल सिंह कड़ैल, पूर्व प्रधान ट्रक यूनियन सहित कई वरिष्ठ अकाली नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।