विश्व स्ट्रोक दिवस पर साइकिल रैली निकाली
संवाद सहयोगी संगरूर सिविल सर्जन डा. राज कुमार के नेतृत्व में विश्व स्ट्रोक दिवस पर साइकिल रैली निकाली।
संवाद सहयोगी, संगरूर :
सिविल सर्जन डा. राज कुमार के नेतृत्व में विश्व स्ट्रोक दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन डा. राज कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली सिविल अस्पताल से शुरू होकर बरनाला कैचियां व विभिन्न स्थानों से होती हुई दोबारा अस्पताल में आकर समाप्त हुई। डा. राज कुमार ने बताया कि स्ट्रोक एक खतरनाक बीमारी है। विश्व स्तर पर प्रत्येक चार व्यक्तियों में से एक इसका शिकार है। इसके मुख्य लक्षण मुंह का टेढ़ापन, बोलने में तकलीफ, टांगों की कमजोरी मुख्य है। स्ट्रोक एक इमरजेंसी है। समय रहते इसके लक्षण पता चलने पर चार घंटे के भीतर इसका इलाज किया जा सकता है। चार घंटे के पीरियड को गोल्डन पीरियड या विंडो पीरियड कहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज की नई पीढ़ी में स्ट्राक की बीमारी बढ़ रही है। जिसका मेन कारण कम कसरत, सिगरेट पीना, तंबाकू खाना, तनाव, गलत खान पान है। ऐसे में इन चीजों से परहेज कर सही जीवन शैली अपनाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
इस मौके सहायक सिविल सर्जन डा. जगमोहन सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. परमिदर कौर, जिला परिवार भलाई अफसर कम नोडल अफसर एनपीसीडीसीएस डा. रविदर कलेर, जिला सेहत अफसर डा. एसजे सिंह, जिला टीकाकरण अफसर डा. हरमिदर सिंह, डा. राहुल मेडिकल अफसर, प्रनीत कौर जिला कोआर्डिनेटर आदि उपस्थित थे।