कापी पंजाब के लिए---- कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 53 पर केस दर्ज
बरनाला जिला पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 53 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, बरनाला : जिला पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 53 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी-1 के सहायक थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नेहरु चौक में नाकाबंदी दौरान कर्फ्यू की उल्लंघन करने वाले चंदन शर्मा, विक्की सिंह, रजनीश कुमार, सुदीश कुमार, विशाल कुमार, कुशलदीप शर्मा, अवतार सिंह व प्रवीण कौशल निवासी बरनाला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस तरह थाना सिटी-2 के सहायक थानेदार बलदेव सिंह, सहायक थानेदार अवतार सिंह, सहायक थानेदार सतगुरु सिंह व एसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हरदीप सिंह निवासी सेखा रोड बरनाला, कमलेश कुमार, निन्दर कुमार, सुखदेव सिंह, भगवंत सिंह निवासी बरनाला के अलावा मनजिंदर शर्मा व अश्वनी शर्मा निवासी पक्खोके कर्फ्यू का उल्लंघन करके घूम रहे हैं। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को मौके पर काबू करके केस दर्ज किया है।
थाना महलकलां के हवलदार साहब सिंह, थानेदार सतनाम सिंह, सहायक थानेदार गुरसिमरनजीत सिंह व सहायक थानेदार बलविन्दरजीत सिंह ने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले जसवीर सिंह निवासी गुरू नानक नगर मोहल्ला फगवाड़ा, जसविन्दर सिंह निवासी सहजड़ा, जगदेव सिंह निवासी कुतबा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी कृपाल सिंह वाला, प्रदीप सिंह उर्फ दीपी निवासी कलालमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना टल्लेवाल के सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, सहायक थानेदार सुरिन्दर सिंह व सहायक थानेदार बंत सिंह ने बताया कि थाना टल्लेवाल की पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले गुरतेज सिंह, बलदेव सिंह, तेजा सिंह, दर्शन सिंह, कुलविन्दर सिंह व चरनजीत सिंह निवासी नारायणगढ़ सोहिया, कुलदीप सिंह, हरजिन्दर सिंह व रमनदीप सिंह निवासी राएपुरिया पत्ती दीवाना, मनदीप सिंह, सेवक सिंह, मनदीप सिंह व जगसीर सिंह निवासी रामगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना रूड़ेके कलां के हवलदार बलजीत सिंह व सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने सुरजैल सिंह, गग्गी सिंह निवासी जोगा के अलावा बिट्टू राम व रघविन्दर सिंह निवासी पक्खो कलां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना टल्लेवाल के सहायक थानेदार सुखविन्दर सिंह, थानेदार सतपाल सिंह व सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि थाना ठुल्लीवाल की पुलिस द्वारा कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर इन्द्रजीत सिंह, चमकौर सिंह, जगतार सिंह व रणजीत सिंह निवासी ठुल्लीवाल, जसपाल सिंह, काका सिंह व सरबजीत सिंह निवासी कुरड़, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ गोपी व कालू सिंह निवासी मनाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना भदौड़ के सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि भदौड़ पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर लखवीर सिंह निवासी सलाबतपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना तपा के सहायक थानेदार सर्बजीत सिंह व थाना शैहणा के सहायक थानेदार जगरूप सिंह ने बताया कि तपा व शैहणा पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों सहित मलकीत सिंह, रवि कुमार निवासी तपा व लवप्रीत सिंह निवासी गिल पत्ती शैहणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।