नामी लोगों के खिलाफ राज द्रेाश का केश दर्ज करना निंदनीय : भुटाल
संगरूर जमहूरी अधिकार सभा इर्काइ संगरूर के प्रधान नामदेव भुटाल की अध्यक्षता में विरोध दर्ज करवाया।
संवाद सहयोगी, संगरूर : जमहूरी अधिकार सभा इकाई संगरूर के प्रधान नामदेव भूटाल व सहायक सचिव गुरप्रीत कौर ने बिहार के मुजफ्फरनगर में एक वकील की पिटीशन के आधार पर चीफ जुडीशियल मेजिस्ट्रेट द्वारा अपर्ना सेन, अडूर गोपालकृष्णन, शुभा मोदगिल, श्याम बेनेगल, सुमित्रा चटर्जी, रामचंद्र गुहा व मणीरत्नम समेत 50 नामवर लोगों के खिलाफ राज द्रोह का मामला दर्ज करने की निदा की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने देश में धर्म के आधार पर फैलाई जा रही नफरत, हजूमी कत्लों आम, दलितों व अन्य म•ालूम वर्गों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया था। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया था जिसके लिए उन्हें अदालत में घसीट लिया जाए। उन्होंने देश व समाज के खिलाफ कोई काम नहीं किया है जिसकी वजह से उन्हें राजध्रोही बना दिया गया। इसके विपरीत भाजपा व आरएसएस का एजेंडा न केवल देश की आर्थिकता को बर्बाद कर रहा है बल्कि इसका हिदुत्व एजेंडा देश के सभ्याचार को भी समाप्त कर रहा है। सभा मांग करती है कि सख्शियतों पर किए गए केस को तुरंत रद किया जाए।