केश रखने वाले 18 बच्चों को सौंपे पदक
सतनाम सर्व कल्याण ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा गुरु नानक अकादमी भुटाल कलां के केश रखने वाले 18 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर) : सतनाम सर्व कल्याण ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा गुरु नानक अकादमी भुटाल कलां के केश रखने वाले 18 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के मैनेजर सुखवीर सिंह ने बच्चों को सिख इतिहास की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि सिख धर्म में केसों की बहुत महत्ता है। श्री दशमेश पिता गुरु गोबिद सिंह महाराज ने खालसा सृजन पर सिखों को अपने केश गुरु की मोहर जानकर रखने का आदेश दिया था। मौजूदा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता की चमक में अपनी अमीर विरासत को भुला चुकी है। नौजवानों को संभालने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। अकादमी के मुख्य सेवादार बलदेव सिंह गहल ने बताया कि संस्था द्वारा छात्रों को नशे, बुरी आदतों, बुरी संगत से बचाने के विशेष प्रयास किए जाते हैं, जिसके काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।