राम गोपाल दद्धाहूर वालों के निधन से शहर में शोक की लहर
जागरण संवाददाता, बरनाला भाजपा के प्रदेश सचिव धीरज दद्धाहूर के पिता राम गोपाल दद्धाहूर वालों का निध
जागरण संवाददाता, बरनाला
भाजपा के प्रदेश सचिव धीरज दद्धाहूर के पिता राम गोपाल दद्धाहूर वालों का निधन मंगलवार को हो गया, उनका अंतिम संस्कार वीरवार को उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित काशी में किया जाएगा। राम गोपाल दद्धाहूर वालों के निधन से शहर के व्यापार जगत में शोक की लहर छा गई। स्वर्गीय राम गोपाल दद्धाहूर वालों का शव बुधवार को बरनाला से एक गाड़ी में लेकर उनके पुत्र धीरज दद्धाहूर, पौत्र विष्णु, निखिल, लखन व अन्य परिजन रवाना हुए। शव यात्रा को रवाना करते समय शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल किया। स्वर्गीय राम गोपाल दद्धाहूर वालों को अंतिम विदाई देकर श्रद्धाजंलि दी। प्रदेश सचिव धीरज दद्धाहूर ने बताया कि पिता जी की इच्छा के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार काशी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय राम गोपाल दद्धाहूर वालों की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुण पुराण की कथा का भोग व श्रद्धाजंलि समारोह 31 जनवरी को शांति हाल बरनाला में दोपहर 2 से 2:40 तक होगा।
इस अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप के एमडी रु¨पदर गुप्ता, हाकी एसोसिएशन के कैशियर राजीव लोचन मिट्ठा, यूनिवर्सिटी कॉलेज के ¨प्रसिपल डॉक्टर राकेश जिंदल, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा, राजू ग्रेवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत हंडिआया,भाजपा की प्रदेश महासचिव अर्चना दत्त शर्मा, सुभाष मकड़ा, यूथ भाजपा के जिलाध्यक्ष ¨डपल कांसल, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष ह¨रदर सिद्धू, राजेश गोयल राजू, भाजपा नेता नीरज ¨जदल, मोहित गोयल, आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव इकबाल ¨सह सरां, सतीश चीमा के अलावा शहर की राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा शहर के गणमान्य उपस्थित थे।