163 वीं पैदल यात्रा संगरूर से रणकेश्वर मंदिर रणीके पहुंची
मंडली संगरूर द्वारा 163वीं पैदल यात्रा संगरूर से रणकेश्वर मंदिर रणीके के लिए रवाना हुई।
जागरण संवाददाता, संगरूर : श्री शिव भोले पैदल यात्रा मंडली संगरूर द्वारा 163वीं पैदल यात्रा संगरूर से रणकेश्वर मंदिर रणीके के लिए रवाना हुई। पैदल यात्रियों ने शंकर की पालकी के साथ चलते हुए जयकारे लगाए। इससे पहले मंदिर के पंडित ने भगवान के समक्ष प्रार्थना कई। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए गांव हरेड़ी, कांझला व रणकेश्वर महादेव मंदिर रणीके में जलपान का प्रबंध किया गया। मंडली के प्रधान गोबिदर शर्मा ने बताया कि यह यात्रा प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रिदोषी को सुबह संगरूर से रणकेश्वर मंदिर रणीके के लिए रवाना होती है। यात्रा के रणकेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद भगवान की आरती की गई। इसके बाद स्वामी राम गिर जी के डेरे पर माथा टेकने के बाद वापस संगरूर की ओर रवाना हु्ई। पैदल यात्रा की लड़ी के तहत आगामी पैदल यात्रा 15 सितंबर को रवाना होगी। इस मौके पर टिकू शर्मा, विकास पाठक, रमन गर्ग, जसपाल काकू, समीत कुमार, सोमनाथ शर्मा, गुरमेल सिंह, किरना रानी, जसपाल कौर, राजू कुमार, सनेह लता, गोपाल दास, अवतार शर्मा, देवराज आदि उपस्थित थे।