Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: कहीं हाईवे जाम, तो कहीं रोकेंगे ट्रेन; धान खरीद को लेकर भड़के किसान कल करेंगे प्रदर्शन

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 06:03 PM (IST)

    पंजाब के संगरूर में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। धान की खरीद में देरी और शैलरों में पड़े स्टॉक को खाली न किए जाने से नाराज किसानों ने 13 अक्टूबर को तीन घंटे के लिए हाईवे जाम करने का फैसला किया है। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने भी 13 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रेन का चक्का जाम करने का एलान किया है।

    Hero Image
    पंजाब धान खरीद से नाराज किसान कल करेंगे प्रदर्शन। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, संगरूर। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक भाकियू राजेवाल के जिला प्रधान गुरमीत सिंह कपियाल की अगुआई में कामरेड तेजा सिंह स्वतंत्र भवन में हुई।

    धान की खरीद व शैलरों में पड़े स्टॉक को खाली करने जैसे मुद्दों को लेकर रविवार को पंजाब में 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे मेन हाईवे जाम करने के प्रोग्राम की तैयारी पर विचार किया गया।

    इन जगहों पर होगा चक्का जाम

    संगरूर जिले के धूरी, बडरुखां, लहरागागा, भवानीगढ़, छाजली में चक्का जाम की योजना बनाई गई। बैठक में भाकियू डकौंदा के राज्य उपप्रधान गुरमीत सिंह भट्टीवाल, कुल हिंद किसान सभा अजय भवन के राज्य नेता हरदेव सिंह बख्शीवाला, किरती किसान यूनियन के राज्य नेता भूपिंदर सिंह लोंगोवाल, कुल हिंद किसान फेडरेशन के राज्य नेता मंगत राम लोंगोवाल, भाकियू के डकौंदा धनेर के सचिव जगतार सिंह ने कहा कि पंजाब में धान की खरीद शुरू हुए 12 दिन हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- धान खरीद में देरी होने से भड़के किसान, कल तीन घंटे के लिए हाईवे करेंगे जाम; सरकार पर लगाया फूट डालने का आरोप

    मंडियों में अभी भी बहुत कम खरीद हो रही है। किसान धान लेकर मंडियों में बैठे हैं। उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सीजन में तेजी आने पर अनाज मंडियों में धान की अधिक आवक होगी। पंजाब व केंद्र सरकारें अपनी जिम्मेदारी से भाग रही हैं। इसके रोष स्वरूप 13 अक्तूबर को जाम लगाया जाएगा।

    इस मौके किसान नेता कुलदीप सिंह उभावाल, लाभ सिंह नमोल, निर्मल सिंह बटरियाना, प्रीतम सिंह बडरूखां, गुरजंट सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

    संगरूर व सुनाम में रोंकेगे रेल

    भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की राज्य कमेटी द्वारा पंजाब सरकार को चेतावनी देते 13 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रेन का चक्का जाम करने का एलान किया है। जिला प्रधान अमरीक सिंह गंढूआ व दलबारा सिंह छाजला ने बताया कि अगर सरकार तुरंत धान नहीं खरीदती तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज होगा।

    रविवार को संगरूर व सुनाम में ट्रेन रोकी जाएगी। संगरूर ब्लाक प्रधान रणजीत सिंह लोंगोवाल व महासचिव जगतार सिंह लाडी ने कहा कि पंचायत वोट से यह मुद्दे हल नहीं होंगे। इसके लिए संघर्ष करने की जरूरत है। गांव की सोसायटी में यूरिया खाद नहीं आ रही, नैनो खाद के साथ अन्य दवाएं किसानों को थमाई जा रही हैं, इससे उनकी लूट हो रही है। किसानों को 1700 रुपये प्रति थैला दाम देना पड़ रहा है। इस धक्केशाही के चलते रविवार को रेलें रोकी जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- सरपंच का कमाल! चंडीगढ़ से कम नहीं पंजाब का यह गांव, सुविधाएं और खूबसूरती देखने देश-विदेश से आते हैं एक्सपर्ट