विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब की संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, खूनी झड़प में दो कैदियों की मौत; 2 घायल

Published: Sat, 20 Apr 2024 08:45 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 10:08 AM (IST)

Punjab News पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस भिड़ंत में दो कैदियों ...और पढ़ें

पंजाब की संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, खूनी झड़प में दो कैदियों की मौत; 2 घायल
पंजाब की संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, खूनी झड़प में दो कैदियों की मौत; 2 घायल

HighLights

  1. संगरूर जेल में दो कैदियों की मौत
  2. आपसी रंजिश के चलते हुई थी झड़प
  3. मृतकों के नाम हरीश व धरमिंदर हैं

जागरण संवाददाता, संगरूर। Sangrur News: पंजाब की संगरूर जिला जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों व हवालातियों में खूनी झड़प हो गई। इसमें दो कैदियों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर घायल हो गए। शुक्रवार शाम जेल में रंजिश के कारण कैदी भिड़ गए।

इसमें मोहम्मद हरीश हर्ष, मोहम्मद शहबाज, गांव कलियाण निवासी धरमिंदर सिंह व गगनदीप सिंह गंभीर घायल हो गए।

चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हरीश व धरमिंदर को मृत घोषित कर दिया। शहबाज व गगनदीप को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया है।

दो कैदियों की मौत

डॉ. कर्मदीप सिंह काहल ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे जेल से चार लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें दो की पहले ही मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि सभी के शरीर पर तेजधार व नुकीली चीज से मारे जाने के कई निशान थे। झगड़ा का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Ludhiana News: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, लीना टपारिया ने थामा भाजपा का दामन

यह भी पढ़ें- Muktasar Crime News: पंजाब पुलिस ने सुलझाया जसकौर सिंह हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी थी हत्‍या