ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे जट्टपुर के छात्र की मौत
नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव जट्टपुर के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 06:31 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव जट्टपुर के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। मृतक हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह करीब चार वर्ष पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर गया था। यह उसकी पढ़ाई का अंतिम वर्ष था। हरप्रीत सिंह की नहाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जिस की सूचना उसके दोस्तों ने उनके घर पर दी। मृतक के भाई और पिता भी विदेश में ही रहते हैं। उन्हें सूचित कर दिया गया है। पता चला है कि मृतक का शव भारत आने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। युवक की मौत के बाद गांव में शोक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें