ट्रेन की टक्कर से मजदूर की मौत
मोरिडा के दोनों रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात रेलगाड़ी की चपेट में आने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा :मोरिडा के
दोनों रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात रेलगाड़ी की चपेट में आने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा सिविल अस्पताल की कुछ दूरी पर हुआ। जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई रघविदर सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान बिहार के थाना मुज्जफरपुर के गांव मजोलिया के बलविदर कुमार (26) पुत्र राम नाथ शाह के रूप में हुई है। जीआरपी चौकी रूपनगर इंचार्ज सुग्रीव चंद राणा की ओर से मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव को वारिसों के हवाले कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें