विजक कुमार बने लायंस क्लब 321 डी के प्रधान
सीनियर लायंस मेंबर विजय कुमार सोढी 2020-21 के लिए लायंस क्लब 321-डी आनंदपुर साहिब के सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए है।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब :
सीनियर लायंस मेंबर विजय कुमार सोढी 2020-21 के लिए लायंस क्लब 321-डी आनंदपुर साहिब के सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए है। लायंस क्लब की बैठक में सीनियर लायंस मेंबर डॉ. हरदयाल सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह भठ्ठे वाले और सुखविदर सिंह बिट्टू पर आधारित बनी तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी ने अध्यक्षता के लिए और किसी भी मेंबर द्वारा अप्लाई न करने के बाद अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए 2020-21 के लिए सीनियर लायन मेंबर विजय कुमार सोढी के नाम को प्रधान पद के लिए पेश किया, जिसको समूह मेंबरों द्वारा सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।
इसी तरह सर्वसम्मति से लायन दलजीत सिंह अरोड़ा को महासिचव, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा को कोषाध्यक्ष और विजय कुमार को पीआरओ चुना गया। इस मौके पर लायन प्रीतमपाल सिंह फूल, अवतार सिंह, भूपिदर पाल सिंह तलवाड़, अरछविदर सिंह, कमल वर्मा, संजय महाजन, तजिदर सिंह चन्न, राजिदर सिंह राजा, दविदर सिंह राणा, महेश कुमार, इंद्रप्रीत सिंह प्रिस, रघूकुल भूषण बंटी, राजन बाबा उपस्थित थे।