आधी रात के समय नंगल में तोड़े दस वाहनों के शीशे
जागरण संवाददाता, नंगल शहर में गत रात्रि वार्ड नंबर 3 में शरारती तत्वों ने पथराव करके वाहनों को भार
जागरण संवाददाता, नंगल
शहर में गत रात्रि वार्ड नंबर 3 में शरारती तत्वों ने पथराव करके वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पत्थर मारने की इस वारदात को रात 12 बजे के बाद अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। पोलो राम सराय के निकट दो कारों के शीशे तोड़े गए हैं वहीं पुराना गुरुद्वारा सड़क मार्ग पर एक साथ खड़ी 10 कारों को निशाना बनाकर शीशों को बुरी तरह से तोड़ा गया है। वाहनों के मालिकों सतीश अरोड़ा, विकास खन्ना, राजन आनंद, दीपक चादला, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि रात 12 बजे तक उनके वाहन बाहर ठीक-ठाक खड़े थे, लेकिन उसके बाद जब सुबह देखा तो वाहनों के शीशे तोड़े जा चुके थे। पुलिस को सूचना दे दी गई है। लोगों ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब एक साथ शहर में आधी रात के समय 10 कारों व अन्य वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं। नंगल के डीएसपी जीपी सिंह ने बताया कि जल्द ही शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा।