अज्ञात व्यक्ति को वाहन ने मारी फेट, मौत
रूपनगर दुलचीमाजरा नदी के पास रूपनगर-मोरिडा मार्ग पर वीरवार देर रात राह चलते एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने फेट मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: दुलचीमाजरा नदी के पास रूपनगर-मोरिडा मार्ग पर वीरवार देर रात राह चलते एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने फेट मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से गुजर रहे गांव बूरमाजरा के अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। अमनप्रीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सालापुर से अपने गांव बूरमाजरा जा रहा था। जैसे ही वह दुलचीमाजरा गांव की नदी के पास पहुंचा, तो वहां पर एक व्यक्ति पड़ा था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने फेट मारी थी और इस कारण उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सिघ भगवंतपुर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।