जिला परिषद ऊना के चुनाव के 17 वाडरें के नतीजे घोषित
समीपवर्ती हिमाचल के जिला ऊना में शांतिपूर्वक संपन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शुक्रवार देर रात्रि तक चली मतगणना के बाद जिला परिषद ऊना के सभी 17 वाडरें के नतीजे घोषित हो गए हैं।
जागरण संवाददाता, नंगल : समीपवर्ती हिमाचल के जिला ऊना में शांतिपूर्वक संपन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शुक्रवार देर रात्रि तक चली मतगणना के बाद जिला परिषद ऊना के सभी 17 वाडरें के नतीजे घोषित हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा के अनुसार जिला परिषद के वार्ड नंबर एक मुबारिकपुर से कुलदीप कुमार विजयी रहे, उन्हें 6870 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी सुनीश को 5006 वोट व अमन कुमार को 4479 वोट प्राप्त मिले हैं।
वार्ड दो कुठेहड़ा खैरला से रजनी कुमारी 7669 मत लेकर विजयी रहीं जबकि ऊषा कालिया को 7026 मत प्राप्त हुए। वार्ड तीन ठठल से सतीश कुमार विजय रहे, उन्हें 7292 मत मिले और सरवन सिंह को 4022 मत प्राप्त हुए। वार्ड चार दियाड़ा से नरेश कुमारी 10846 वोट लेकर विजय रही, जबकि सीमा को 10680 वोट प्राप्त हुए। जिप वार्ड पांच मुच्छाली से सत्या देवी विजय रही हैं, उन्हें 11326 वोट मिले और उर्मिला देवी को 7860 वोट प्राप्त हुए। वार्ड छह मोमन्यार से कृष्ण पाल विजय रहे, उन्हें 10069 वोट मिले जबकि रणबीर सिंह को 5137 वोट प्राप्त हुए। बसाल अप्पर वार्ड सात से 9,211 मत लेकर उर्मिला देवी चुनाव जीत गई जबकि मोनिका को 6,286 व अंजना रानी को 1,817 वोट प्राप्त हुए हैं। वार्ड आठ टब्बा से अशोक कुमार विजय रहे, उन्हें 9483 वोट मिले व अभिनव कुमार को 8494 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नौ बहडाला से गुलजार सिंह विजय रहे, उन्हें 6675 वोट मिले, मनजीत पाल को 5490 तथा राजिंद्र कुमार को 5205 वोट प्राप्त हुए।
जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 रायपुर सहोड़ां से नीलम कुमारी विजय रही, उन्हें 10300 वोट मिले तथा रानो देवी को 7910 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 11 ललड़ी से कमल किशोर विजय रहे, उन्हें 8364 वोट मिले जबकि अनीता रानी को 5209 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 12 पालकवाह से नरेश कुमारी विजय रही हैं, उन्हें 9806 मत मिले तथा रानो देवी को 6915 मत प्राप्त हुए। हरोली वार्ड 13 से रमा कुमारी विजयी रही, उन्हें 9039 वोट मिले तथा शशि को 7615 वोट प्राप्त हुए। पंडोगा वार्ड 14 से ओंकार को 8040 वोट लेकर जीत मिली जबकि अमितपाल को 4500 वोट प्राप्त हुए। अम्बोटा वार्ड 15 से रजनी बाला विजयी रही हैं, उन्हें 9,661 मत मिले जबकि पिंकी देवी को 7,363 वोट मिले। जिप वार्ड 16 संघनेई से संगीता देवी ने चुनाव में जीत दर्ज की उन्हें 6281 वोट मिले, रेखा ठाकुर को 4745 वोट तथ रजनी देवी को 3162 वोट प्राप्त हुए। भंजाल लोअर वार्ड 17 से चैतन्य शर्मा 14789 वोट लेकर विजयी हुए हैं जबकि विश्वदीप सिंह को मात्र 2806 वोट ही मिले।